अजवाइन आपको हर घर में आसानी से मिल जाएगी। अजवाइन में कैल्शियम, आयरन और जरूरी फैटी एसिड होते हैं और फैट की मात्रा कम होती है।
अगर आप रोज सुबह अजवाइन का पानी पीते हैं तो ये पानी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में-
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पी सकते हैं।
अजवाइन का पानी पीने से आपको खांसी और जुकाम से भी राहत मिल सकती है। अगर आपको खांसी-जुकाम है तो आप इसका पानी पीएं।
इसके अलावा अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। अजवाइन का पानी पीने से अपच, एसिडिटी जैसी बीमारियां दूर होती हैं।
अगर पीरियड्स के दौरान आपको दर्द होता है तो भी आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकती हैं। दर्द से राहत पाने में भी अजवाइन का पानी मदद करता है।
अगर आपके हाथ-पैर में सूजन होती है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। सूजन से छुटकारा पाने में भी ये लाभदायक है।
अजवाइन में पाए जाने वाले एशेंशियल ऑयल बैक्टीरिया और फंगी के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे फूड पॉइजन जैसी समस्या नहीं होती है।
आप डेली रूटीन में अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इस तरह की जानकारी के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ