अधिकतर लोग सर्दी के मौसम में ज्यादा चाय पीना पसंद करते हैं। इससे ठंड से भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चाय पीने से थकान दूर होने लगती है?
ठंड के मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में गर्माहट आए।
अगर आप सर्दी के मौसम में शरीर को ठंड से बचाना चाहते हैं, तो चाय पीना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे थकान भी दूर होने लगती है।
सर्दी के मौसम में तुलसी की चाय पीना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे पीने से खांसी और ठंड से राहत मिलने लगता है। यह सर्दी-जुकाम का घरेलू उपाय है।
तुलसी में विटामिन सी और ए, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। तुलसी की चाय पीने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
अगर आप थकान की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी की चाय पिएं। इसे पीने से थकान दूर होने लगती है और सिर दर्द से भी आराम मिलता है।
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
एक बर्तन में 2 कप पानी उबाल लें। इसमें तुलसी के पत्ते, अदरक और काली मिर्च डाल दें। इसे 5-7 मिनट तक ऊबालने के बाद छान लें। इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ मिलाकर पी लें। इससे शरीर को फायदे होंगे।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ