अनार का सेवन करने से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है?
अनार में एटींऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है।
अनार के जूस का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह आंत में सूजन और पाचन तंत्र में जलन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन किया जा सकता है। यह फैट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज में अनार का जूस काफी मददगार होता है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कम होने लगता है।
स्किन पर प्रदूषण और हानिकारक यौगिकों को प्रभाव पड़ता है। जिससे स्किन खराब होने लगती है। इससे बचने के लिए अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
अनार में एटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके जूस का सेवन करने से गठिया और जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।
शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा को बनाए रखने के लिए अनार के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ