अक्सर लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे पर ग्लो बना रहे। इसके लिए कई तरह के घरेलू उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि नीच शॉट से चेहरे पर ग्लो कैसे ला सकते हैं?
इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आने लगती है।
इस शॉट को तैयार करने के लिए नीम और पुदीने को साफ करके ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें। इसके बाद इस शॉट को पी लें।
इसे सुबह खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, आपको इसका स्वाद कड़वा लग सकता है, लेकिन यह हेल्थ के लिए रामबाण होता है।
सुबह के समय नीम शॉट को पीने से चेहरे पर नेचुरल चमक आने लगती है। इसके साथ ही, दाग-धब्बे और कालेपन की समस्या भी दूर होती है।
अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नीम शॉट जरूर पिएं। यह चेहरे को पिंपल फ्री बनाने में बेहद फायदेमंद है और मुंहासों से छुटकारा मिलता है।
अगर आप सुबह खाली पेट नीम शॉट पीते हैं, तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। इससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।
सुबह खाली पेट नीम शॉट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है और पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ