गर्मियों में मौसमी का जूस पीने के फायदे


By Akshara Verma03, Apr 2025 12:10 PMjagran.com

मौसमी जूस के फायदे

गर्मी के मौसम में शरीर को एक्स्ट्रा पानी की जरूरत होती है। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए मौसमी का जूस बेस्ट माना जाता है। यह शरीर को स्वस्‍थ रखने के साथ-साथ त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। गर्मियों में मौसमी का जूस पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं? आइए जानें

करता है हाइड्रेट

मौसमी में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है। साथ ही, जूस को पीने से शरीर में पानी की मात्रा भी पूरी होती है।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मियों में शरीर को ठंडक की जरूरत होती है ऐसे में आप रोज एक ग्लास मौसमी का जूस पीकर शरीर के नेचुरल ठंडक दे सकते हैं। साथ ही, जूस पीने से आपको ताजगी और शरीर में ऊर्जा भी मिलेगी।

इम्यून सिस्टम में मजबूती

मौसमी में विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। यह सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही, शरीर को हेल्दी बनाता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

गर्मियों में मौसमी का जूस पीने से आपके पाचन तंत्र में भी मजबूती आती है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे पेट साफ रहता है। साथ ही, धीरे-धीरे पाचन की प्रक्रिया में भी सुधार आता हैं।

ग्लोइंग होती है त्वचा

मौसमी में मौजूद विटामिन C त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह त्वचा को ग्लोइंग और ज्वां बनाता हैं। साथ ही, चेहरे पर मौजूद झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। आप स्किन में निखार पाने के लिए जूस को रोज पी सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

मौसमी के जूस में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है, लेकिन यह फाइबर से भरपूर होता है। यह जूस शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह जूस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

कोलेस्ट्रॉल में कमी

मौसमी का जूस कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मौसमी के जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

गर्मियों में सेहत का ध्यान रखने के लिए भी मौसमी के जूस को पी सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik