इसबगोल को साइलियम हस्क के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह इसमें कोई स्वाद नहीं होता, लेकिन यह हेल्थ के लिए बेहद शानदार माना जाता है। इसबगोल में पोषक तत्वों का भंडार होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर को फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
इसबगोल में घुलनशील फाइबर, प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, ग्लोब्युलिन, प्रोलेमिन कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को निरोग रखते हैं।
गर्म पानी की बात करें, तो यह शरीर को हाइड्रेट करने, पाचन में सुधार करने, रक्त का संचार बेहतर करने और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।
अगर आप रात में गर्म पानी में इसबगोल डालकर पीते हैं, तो इससे आपका पेट एकदम बढ़िया हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और फाइबर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।
जो लोग अपनी मसल्स को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं। उन लोगों के लिए गर्म पानी में मिक्स इसबगोल किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता। यह पानी प्रोटीन का रिच सोर्स होता है।
गर्म पानी में मिक्स इसबगोल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है। ऐसे में आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी शामिल है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको गर्म पानी में मिक्स इसबगोल का सेवन करना चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com