रात में 1 गिलास गर्म पानी पीने क्या होता है?


By Farhan Khan17, Jul 2024 12:09 PMjagran.com

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्म पानी पीना भी शरीर के लिए कम फायदेमंद नहीं है।

1 गिलास गर्म पानी पीने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि रात में अगर 1 गिलास गर्म पानी पिया जाए, तो इससे शरीर पर क्या असर होता है? आइए इसके बारे में जानें।  

ब्लड फ्लो होता है बेहतर

रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे पसीना आने लगता है और शरीर के अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकाल जाती हैं।

कॉन्स्टिपेशन और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपको कब्ज या पेट से जुड़ी समस्‍याएं नहीं होंगी।

वेट होगा कंट्रोल

वेट कंट्रोल करने में 1 गिलास गर्म पानी किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्‍म बेहतर रहता है।  

आएगी अच्छी नींद

अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। इससे आपको अच्‍छी नींद आएगी।

दाग-धब्बे से निजात

रात में 1 गिलास गर्म पानी पीने से त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे या फोड़े-फुंसी से निजात मिलती है।

तनाव और डिप्रेशन भगाएं दूर

रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से तनाव और डिप्रेशन कम होता है। आपका मानसिक संतुलन भी काफी अच्छा रहता है।

इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com