रात में सोते समय ज्यादातर लोग गुनगुना दुध पीना पसंद करते हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं उसी दूध में थोड़ा-सा घी डालकर पीने से आपके शरीर को सेहत को काफी लाभ पहुंच सकते हैं, जी हां। आइए जानते हैं इसके 7 फायदे।
घी और दूध का मिश्रण पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। साथ ही, इससे जुड़ी सभी समस्याओं को कम करने में मदद करता हैं।
रात को गुनगुने दूध में घी डालकर पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही, इसमें ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन जैसे तत्व होते हैं, जो अच्छी नींद लेने में मदद करता हैं।
दूध स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता हैं। परंतु, इसमें घी मिलाकर पीने से यह शरीर और त्वचा को चमकदार बनाता हैं। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
घी और दूध का मिश्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती हैं।
घी और दूध को एक साथ मिलाकर पीने से धीरे-धीरे बालों को मजबूती और शाइन मिलती हैं। यह आपके लिए काफी लाभदायक होता हैं।
रात में गुनगुने दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर में ऊर्जा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसमें मौजूद कैलोरी और पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाते हैं।
घी और दूध का मिश्रण मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है, क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन और अन्य तत्व होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आप रोज रात में दूध पीते समय उसमें घी मिलाकर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva