भुना हुआ अमरूद खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan24, Jul 2025 11:25 AMjagran.com

मानसून में अमरूद खाना

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में कई ऐसे फल होते हैं, जिन्हें खाने की सलाह दी जाती है। इनमें अमरूद भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।

भुना हुआ अमरूद खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मानसून में भुना हुआ अमरूद खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अमरूद में मौजूद पोषक तत्व

अमरूद में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आप रोजाना भुना हुआ अमरूद खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां जड़ तक मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

इम्यूनिटी के लिए रामबाण

भुना हुआ अमरूद विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको भुना हुआ अमरूद खाना चाहिए।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए पोटेशियम से भरपूर भुने हुए अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होना

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं। भुने हुए अमरूद में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर रखता है।

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को एक बार भुना हुआ अमरूद खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com