गर्मी के मौसम में अक्सर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। इसके लिए आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है।
हालांकि, फ्रिज का ठंडा पानी आपकी सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है। ऐसे में मटका या सुराही एक बढ़िया ऑप्शन है।
अगर आप इस मौसम बिना नुकसान के ठंडा पानी पीना चाहते हैं, तो मटके का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। चलिए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदे के बारे।
मटके का पानी लू से बचाने में मदद करता है। साथ ही, ये शरीर को ठंडा और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है।
अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो यह गले की खराश जैसी समस्याओं को नहीं होने देता है। साथ ही, मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व भी बॉडी को मिलता है।
मटके का पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। क्योंकि इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है। वहीं, ये पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।
मिट्टी के बर्तन में कोई भी केमिकल नहीं होता है, जिसकी वजह से रोजाना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
मिट्टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में दर्द, सूजन और ऐंठन की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह शरीर से जुड़ी अन्य बीमारियों में राहत भी दिलाता है।
मटके में रखा पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। आप भी गर्मियों में रोजाना इस पानी का सेवन जरूर करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva