कढ़ी पत्ते का पानी पीने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan03, Sep 2025 12:18 PMjagran.com

कढ़ी पत्ते होते हैं हेल्दी

पत्ते हमारी शरीर को निरोग रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभाते हैं। इन पत्तों में कढ़ी पत्ते भी शामिल है। ये पत्ते हमारे खाने का जायका बढ़ाने का काम करते हैं। आयुर्वेद की दुनिया में इन्हें पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है।

कढ़ी पत्ते का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना कढ़ी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कढ़ी पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

कढ़ी पत्तों में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, फ्लेवोनॉएड्स और  एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आप रोजाना कढ़ी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है क्योंकि ये पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

हड्डियां होंगी मजबूत  

कढ़ी पत्ते का पानी कैल्शियम से भरपूर होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट माना जाता है। जिन लोगों की हड्डियां वीक हो गई है। उन लोगों को यह पानी जरूर पीना चाहिए।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को कढ़ी पत्ते का पानी रोजाना पीना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।

आंखों के लिए रामबाण

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं। अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप कढ़ी पत्ते का पानी पी सकते हैं। इसमें विटामिन-ए होता है।

दिल रहेगा निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को निरोग रखने के लिए आप कढ़ी पत्ते का पानी पी सकते हैं। यह पानी पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com