इसका उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा धनिया की पत्तियों का पानी पीने से कई फायदे होते हैं।
इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, सोडियम और विटामिन-सी पाया जाता है। ये सभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सुबह खाली पेट धनिया पत्ती का पानी पीने से लाभकारी होता है। इसे पीने से कई बीमारियां दूर होने लगती है और हेल्थ भी बेहतर रहता है।
अगर लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं तो धनिया की पत्ती को उबालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से लिवर के कार्यों में सुधार होने लगता है।
पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए धनिया की पत्ती का पानी पीना चाहिए। इससे गैस और कब्ज से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
आंखों को हेल्दी रखने में धनिया की पत्ती का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से आंख की रोशनी की बरकरार रहती है और आंखों पर लगा चश्मा भी उतर जाता है।
अक्सर लोगों को सिर दर्द की समस्या होती रहती है। ऐसे लोगों को धनिया की पत्ती का पानी पीना चाहिए। इससे सिर दर्द की समस्या दूर होने लगती है।
आज के समय में कई लोग तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। इससे बचाने में धनिया की पत्ती का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ