रोजाना लौंग का पानी पीने के फायदे


By Ashish Mishra05, Jan 2024 10:00 PMjagran.com

लौंग का पानी

यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कई तरह को रोग भी खत्म होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि लौंग का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

लौंग में पोषक तत्व

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट और ओमेगा-3-फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

पाचन को दुरुस्त करना

अगर आप रोजाना लौंग का पानी पीते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा पेट होने वाला दर्द और अपच की परेशानी भी दूर होने लगती है।

दांत के लिए फायदेमंद

लौंग का पानी दांत के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से दांत में पड़े कीड़ें और बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं। इसके साथ ही दांत के दर्द से भी राहत मिलती है।

सिर दर्द से राहत

अगर आप सिर दर्द की समस्या हो रही है तो लौंग के पानी का को जरूर पिएं। इसे पीने से सिर दर्द दूर होने लगता है और हेल्थ भी बेहतर होता है।

सूजन को कम करना

लौंग में इंफ्लेमेटेरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। लौंग का पानी शरीर में किसी भी तरह के सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही गठिया की समस्या भी दूर होने लगती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। रोजाना लौंग का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है।

ज्यादा मात्रा में लौंग खाने के नुकसान

अगर आप ज्यादा मात्रा में लौंग खाते हैं तो खून पतला हो सकता है। इसके अलावा आंख में जलन की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ