खीरे के दो स्लाइस काटें और इन्हें आंखों के नीचे रख लें। 15-20 मिनट बाद हटा दें और चेहरे को धो लें। खीरा आंखों को नमी देने के साथ ब्लड सर्क्यूलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे डार्क सर्किल कम होते हैं।
इसके लिए आप सबसे पहले टी-बैग्ज़ को पानी में डुबोकर फ्रिज में रख दें। फिर जब ये ठंडा हो जाए, तो आंखों पर 10 से 12 मिनट के लिए रख लें। इसका उपयोग रोज़ करें। कैफीन सूजन को दूर करने का काम करती है।
एलोवेरा जेल को आंखों के नीच लगा लें और रातभर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा आप इसे लगाकर 5 से 7 मिनट के लिए मसाज भी कर सकती हैं। एलोवेरा एक जादुई उपाय है, जो आंखों के नीचे काले घेरों को कम करता है।
टमाटर के रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं फिर इसे10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर, काले घेरों को कम करता है।
कॉटन बॉल की मदद से आंखों पर गुलाब जल लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें। गुलाब जल त्वचा को तरोताज़ा करता है, साथ ही इसमें स्किन लाइटनिंग गुण भी होते हैं। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
रुई की मदद से आंखों के आसपास ठंडा दूध लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ठंडा दूध एक नैचुरल क्लेंज़र होता है, जो आंखों के आसपास की नाज़ुक त्वचा को फायदा पहुंचाता है।
संतरे का रस निकाल उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिला लें। अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा लें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। संतरा विटामिन-ए और सी से भरा होता है।
नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और आंखों के नीचे मसाज करें। रातभर के लिए छोड़ दें, सुबह पानी से धो लें। नारियल का तेल त्वचा को साफ बनाने के साथ मुलायम भी बनाता है। साथ ही सूजन को भी दूर करता है।
पुदीने की कुछ पत्तियों को पीस लें। फिर इसे डार्क सर्कल्स पर लगा लें, 10-15 मिनट बाद धो लें। पुदीना प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जो आंखों की थकावट को दूर करता है। विटामिन-सी काले घेरों को कम करता है।
कच्चे आलू का जूस निकालें और रुई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं। फिर 10 मिनट बाद धो लें। आलू को नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है, यह त्वचा को हल्का कर काले घेरों को कम करता है।