भारतीय घरों के किचन में मसालों के रूप में प्रयोग की जाने वाली दालचीनी तो सभी ने देखी होगी। यह चीजों का स्वाद बढ़ाने के साथ हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देती है।
इस दालचीनी में विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों का भी मिश्रण होता है।
आप लोगों ने आमतौर पर साबुत और पीसी दालचीनी का इस्तेमाल करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको इसका पानी पीने के फायदे बताएंगे। यदि आप लगातार एक महीने इसका पानी पिएंगे तो आपके शरीर में इसके कई फायदे होंगे।
दालचीनी का पानी आपके शरीर का वजन कम करने में मदद करती है। इस पानी से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और भूख भी कम लगती है।
इसके साथ ही दालचीनी के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही पेट संबंधी कई समस्याओं से बचाव भी करता है।
दालचीनी में सिनामेल्डिहाइड नाम का एक प्राकृतिक पदार्थ पाया जाता है, जो प्रोजेस्टेरोन को बढ़ाकर टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम करके महिलाओं में हार्मोन्स बेलेंस रखता है।
इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसके अंदर सूजनरोधी और दर्द में राहत देने वाले गुण भी होते हैं।
यदि आपकी इम्युनिटी वीक है तो आपको रोजाना सुबह उठकर दालचीनी का पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है।