रोजाना गाजर और चुकंदर का जूस पीने से दूर रहती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan03, Jun 2025 12:14 PMjagran.com

जूस शरीर के लिए होता है लाभकारी

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाने के साथ-साथ जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है। यह हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के साथ-साथ दिल को हेल्दी रखने का काम करता है।

गाजर और चुकंदर का जूस पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

गाजर में मौजूद पोषक तत्व

गाजर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, फाइबर, बीटा-कैरोटीन, बायोटिन, नियासिन, मैंगनीज, कॉपर और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।

चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

चुकंदर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैग्नीज, कॉपर, फाइबर, नाइट्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

जो लोग रोजाना डाइट में गाजर और चुकंदर का जूस शामिल करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस पिया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है।

दिल का रखता है ख्याल

गाजर और चुकंदर का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना यह जूस पीना चाहिए।

आंखें रहेंगी हेल्दी

आज के इस डिजिटल युग में आंखों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। अगर आप अपनी आंखें हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजाना गाजर और चुकंदर का जूस जरूर पिएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com