इलायची अपने स्वाद और महक के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसका इस्तेमाल नमकीन, करी और चाय आदि बनाने के लिए किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों के इलायची का पानी जरूर पीना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
इलायची के पानी में विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप डाइट में इलायची का पानी शामिल करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि इलायची का पानी पोटेशियम का रिच सोर्स होता है, जो दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो गई है, उन्हें एक बार इलायची का पानी पीना चाहिए। इस पानी में आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
डायबिटीज के मरीजों को इलायची वाला पानी जरूर पीना चाहिए। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो रोजाना विटामिन-सी से भरपूर इलायची वाला पानी पिएं।
इन लोगों को इलायची का पानी जरूर पीना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com