गर्मियों में लौकी का जूस पीने से क्या होता है?


By Priyam Kumari01, May 2025 07:00 AMjagran.com

गर्मी के लिए बेहतरीन है लौकी

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लौकी बेहतरीन सब्जी है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

लौके से क्या-क्या बना सकते हैं?

हालांकि, भारत में लौकी की सब्जी बहुत पसंद की जाती है। इससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं, जैसे रायता, कोफ्ता, बर्फी, हलवा और जूस।

लौके का जूस पीने के फायदे

आपको बता दें कि लौकी का जूस शरीर के लिए कई मायने में अच्छा है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि लौकी के जूस के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में।

पेट की समस्याओं से राहत

अगर आप रोजाना लौकी का जूस पीते हैं, तो कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं, यह पेट की सूजन और जलन को भी कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रोज सुबह लौकी के जूस का सेवन करें। ऐसा करने से आपको एक महीने में फर्क दिखने लगेगा।

शरीर को मिलेगी ठंडक

गर्मी के मौसम में लौकी खाने या इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह पानी की कमी और लू से बचाता भी है।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए बेस्ट

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है, उन लोगों के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

डिटॉक्स करें शरीर

लौकी में मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। इतना ही नहीं, ये किडनी और लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

लौका का जूस पीने से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva