गर्मियों में बेल का शर्बत पीने से होंगे ये फायदे


By Farhan Khan10, Jun 2025 02:28 PMjagran.com

बेल का शरबत पीना

गर्मियों में अधिकतर लोग शरबत पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह लाइट होने के साथ-साथ हेल्दी होता है। इन्हीं, शर्बत में बेल का शरबत भी शामिल है। यह पीने में काफी टेस्टी होता है।

बेल का शरबत पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में बेल का शरबत पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

बेल के शरबत में मौजूद पोषक तत्व

बेल के शरबत में विटामिन-सी, विटामिन-ए, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

गर्मियों में अगर आप रोजाना बेल का शर्बत पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।

पेट रहेगा चकाचक

गर्मी के मौसम में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। पेट को अच्छा रखने के लिए आप बेल का शरबत पी सकते हैं। इसमें फाइबर होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

शरीर की इम्यूनिटी की वीक होने से अक्सर हम बार-बार बीमार होने लगते हैं। निरोग रहने के लिए आप बेल का शरबत पीना चाहिए। इस शर्बत में विटामिन-सी होता है।

दिल रहता है हेल्दी

गर्मी में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप पोटेशियम से भरपूर बेल का शरबत पी सकते हैं। पोटेशियम दिल के लिए अच्छा माना जाता है।

शरीर में खून की कमी होगी पूरी

बेल का शर्बत आयरन से भरपूर होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऐसे में आपको रोज इस शरबत का सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com