गर्मियों में अक्सर ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो बॉडी को अंदर से ठंडा रख सकें। पेठे का जूस इन्हीं में से एक है। यह काफी हेल्दी भी माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में रोज सुबह पेठे का जूस पीने से किन परेशानियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पेठे के जूस में विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन बीमारी होना सबसे आम है। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए आपको सफेद पेठे का जूस पीना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सफेद पेठे के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया जैसी खतरनाक बीमारी में रामबाण माना जाता है।
डायबिटीज में सफेद पेठे का जूस पीना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। सफेद पेठे का जूस एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि सफेद पेठे का जूस अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी में लाभकारी होता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
सफेद पेठे का जूस जब भी पिएं, तो इसकी मात्रा का खासतौर से ख्याल रखें। ज्यादा पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
सफेद पेठे का जूस पीने से ये 4 परेशानियां नहीं होती हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com