वजन घटाने के लिए पिएं यह पानी


By Farhan Khan15, May 2025 01:13 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

वेट लॉस के लिए बेस्ट पानी

अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में यह पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आइए इस पानी के बारे में विस्तार से जानें।

वेट लॉस में पिएं अजवाइन का पानी

हम आपको अजवाइन का पानी पीने के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने से आपको वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

अजवाइन का पानी पीने का टाइम

आप जब भी अजवाइन का पानी पिएं, तो इसकी टाइमिंग का खास ख्याल रखें। आप सुबह खाली पेट यह पानी पी सकते हैं। रात में भी अजवाइन का पानी पिया जा सकता है।

अजवाइन का पानी ज्यादा न पिएं

हालांकि आपको अजवाइन का पानी पीते समय इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा पीने से आपको उल्टी आ सकती है क्योंकि इसमें थाईमोल पाया जाता है।

अजवाइन का पानी पीने के अन्य फायदे

अजवाइन का पानी वेट लॉस के अलावा हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है क्योंकि इस पानी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अजवाइन का पानी विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने काम करता है।

दिल रहेगा हेल्दी

गर्मियों में अक्सर दिल से जुड़ी बीमारियां देखने को मिलती है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखने के लिए अजवाइन का पानी पिया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।

वजन घटाने के लिए आपको अजवाइन का पानी पीना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com