हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए गर्मियों में अक्सर हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं ड्रिंक्स में ABC जूस भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना ABC जूस पीते हैं, तो इससे शरीर में कौन-से गजब के फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
ABC का मतलब यहां एप्पल, बीटरूट और कैरट से हैं। ABC जूस में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि डाइट में ABC जूस शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
ABC जूस पोटेशियम का रिच सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप इस जूस को रोज पीते हैं, तो इससे आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहेगा।
जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें एक बार अपनी डाइट में ABC जूस शामिल करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे आपका वेट लॉस होने लगेगा।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए ABC का जूस पिया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए ABC का जूस किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
ABC जूस का सेवन करने से ये समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com