गर्मी के मौसम में अक्सर लोग आम की चटनी और अचार का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि आम पन्ना पीने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं?
इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं।
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आम पन्ना पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर की कई समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
गर्मी के मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आम पन्ना पी सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
आम पन्ना पीने से पेट ठंडा रहता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके साथ ही कब्ज और अपच की समस्या भी नहीं होती है।
एनीमिया होने पर आम पन्ना पीना फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल बढ़ता है और खून की कमी दूर होने लगती है।
आम पन्ना में विटामिन-ए होता है, जो आंख के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना आम पन्ना का सेवन करने से मोतियाबिंद, रतौंधी, आंखों का लाल होने जैसे समस्या दूर होने लगती है।
गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना निकलने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आम पन्ना पीना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ