किस समय जामुन खाना फायदेमंद होता है?


By Amrendra Kumar Yadav21, May 2024 08:00 AMjagran.com

जामुन है बहुत स्वादिष्ट

गर्मियों के मौसम में कई तरह के फल आते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, जामुन का फल भी ऐसा ही है। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

पाए जाते हैं भरपूर पोषक तत्व

जामुन में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और विटामिन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

मिलते हैं बहुत फायदे

जामुन को खाने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं, डायबिटीज की समस्या में जामुन बहुत लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें ग्लुकोज की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।

किस समय खाएं फल

वैसे तो इसे किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन खाने के बाद इसका सेवन करने से जबरदस्त लाभ मिलते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और खाना आसानी से पच जाता है।

खाली पेट न करें सेवन

वहीं इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, खाली पेट जामुन का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

कितना जामुन खाएं

वहीं एक दिन में 100 ग्राम जामुन खाया जा सकता है, अगर फल नहीं खा पा रहे हैं तो इसके जूस के सेवन भी कर सकते हैं। एक दिन में 3-4 चम्मच जूस पी सकते हैं।

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है जामुन

जामुन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन पर होने वाले मुहांसों, झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं।

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

जामुन का सेवन दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

जामुन का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com