Squats और Lunges घर पर करने से 15 दिन में होंगे बड़े गजब के बदलाव


By Lakshita Negi30, Dec 2024 08:30 AMjagran.com

घर पर रहकर फिट और टोंड बॉडी

क्या आप भी घर पर रहकर फिट और टोंड बॉडी चाहते हैं? आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है, वो भी सिर्फ दो एक्सरसाइज को करके। Squats और Lunges ऐसे दो एक्सरसाइज हैं जो आपके शरीर को सिर्फ 15 दिनों में गजब के बदलाव दे सकते हैं। आइए जानें कैसे Squats और Lunges से शरीर को बदल सकते हैं।

Squats टांगों और ग्लूट्स के लिए

Squats करने से टांगों और हिप्स की मसल्स स्ट्रांग करने में मदद होती है। इसे करने से ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग्स, और क्वाड्स को टोन करने में मदद होती है। यह एक्सरसाइज कोर स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है।

Lunges बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए

Lunges से लोअर बॉडी टोन होती है और साथ ही बॉडी का बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी भी अच्छी होती है। इसे करने से ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग्स, और काफ मसल्स पर खिंचाव होता है।

Squats और Lunges करने का तरीका

Squats करने के लिए सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और कुर्सी पर बैठने की पोज बनाएं। Lunges के लिए एक पैर को आगे बढ़ाएं और पीछे वाले घुटने को जमीन की ओर झुकाएं।

15 दिनों में शरीर में बदलाव

अगर आप लगातार 15 दिनों तक Squats और Lunges करते हैं, तो इससे आपकी पूरी बॉडी में गजब के चेंजेस दिखाई देंगे। लोअर बॉडी और कोर स्ट्रेंथ स्ट्रांग होगी।

वजन लॉस में मददगार

Squats और Lunges करने से बॉडी की कैलोरी बर्न करने में मदद होती हैं। इनको करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेट कम करने में मदद मिलती है। 15 दिनों तक इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आपको अपनी बॉडी में चेंज नजर आएंगे।

घर पर एक्सरसाइज के फायदे

Squats और Lunges को घर पर करने से न केवल आपका टाइम बचता है, बल्कि यह आपको कंफर्ट जोन में रहते हुए फिट रहने का मौका भी देता है। इन एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भी एक्ससरीज की जरूरत नहीं होती।

इन दोनों एक्सरसाइज को घर पर करने से न सिर्फ फिजिकल चेंज होंगे बल्कि मेंटल हेल्थ को भी सही रखेगा। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।