बालों में नारियल तेल लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan28, Dec 2024 03:35 PMjagran.com

नारियल का तेल

नारियल के तेल में हेल्दी ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को अंदर तक पोषण प्रदान करता है।

बालों में नारियल तेल लगाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बालों में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

बाल होते हैं मजबूत

अगर आप बालों में नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे बाल मजबूत हो सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

बालों को करता है मॉइस्चराइज

सर्दियों में बालों को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। इससे आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे।

झड़ते बालों से राहत

अगर आप झड़ते बालों से राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए नारियल का तेल बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

ड्राईनेस से निजात

सर्दियों में बालों में नारियल का तेल लगाने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है। इसके अलावा स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ का भी खात्मा होता है।

एलर्जी में लाभकारी

नारियल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये स्कैल्प में मौजूद एलर्जी या इंफेक्शन को ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com