रोना एक सामान्य क्रिया है, जो किसी इमोशन्स या फैक्टर्स की वजह से होता है। आइए जानते हैं कि रोने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?
रोने से आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत को काफी लाभ होता है। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं।
आंख से निकलने वाले आंसुओं में कॉर्टिसोल हार्मोन होता है। यह एक स्ट्रेस हार्मोन होता है। अगर आप रोते हैं तो स्ट्रेस हार्मोन बाहर निकल जाता है और तनाव दूर होने लगता है।
रोने से कैलोरी बर्न होने लगती है, जिसकी वजह से वजन कम होने लगता है। कई बार दुख के चलते रोने पर भूख भी कम लगती है, जिससे वजन कम होने लगता है।
रोते समय सिसकियां भरने से शरीर को तापमान संतुलित रहता है और आपका मूड भी अच्छा होने लगता है। यह नर्व्स को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
कई बार आंख में कचरा, धूल-मिट्टी या अन्य कण पड़ जाते हैं, जो रोने पर आंसुओं के माध्यत्म से बाहर निकल जाता है। आंसुओं में लाइजोजाइम एंजाइम होता है, आंख को साफ रखने में मदद करता है।
कई बार खुश या उत्सुक होने पर भी आंख से आंसु निकलने लगते हैं। ऐसे में रोने से इमोशन्स संतुलित रहता है।
आंसुओं में ऑक्सीटॉसिन और एंडोर्फिन होता है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है। चोट लगने पर रोने से दर्द से राहत मिलने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ