पुराने समय में मिट्टी के बर्तनों में ही खाना पकाया जाता था। मिट्टी के बर्तनों में बने खाने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
मिट्टी के बर्तन में बना खाना बहुत स्वादिष्ट होता है और सौंधी खुशबू आती है। आइए जानते हैं मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के बेमिसाल फायदों के बारे में।
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आजकल बड़े-बड़े होटलों में हांडी पनीर या हांडी मटन जैसे रेसिपीज इनमें मिलती हैं।
दरअसल, मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने में कम तेल का इस्तेमाल होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मिट्टी के बर्तन में बना खाना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, यह शुगर के मरीजों के शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मिट्टी का बर्तन नेचुरली ही ठंडा होता है, जिससे खाने में ठंडक रहती है। ऐसे में इन बर्तनों में पका खाना पेट को ठंडा रखता है। वहीं, पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाता है।
मिट्टी के बर्तनों में बने खाने से पोषण मिलता है, क्योंकि इसमें ज्यादा पानी और तेल का इस्तेमाल नहीं होता है।
अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो मिट्टी के बर्तनों में पका खाना खाएं। इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।
मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने के इन फायदों को जानकर आप भी इनका इस्तेमाल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva