सुबह ताली बजाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra21, Jul 2024 01:05 PMjagran.com

ताली बजाना

अक्सर आपने देखा होगा कि शुभ कार्यों या किसी आयोजन में ताली बजाने के लिए कहा जाता है। आइए जानते हैं कि सुबह ताली बजाने से क्या होता है?

बीमारियों से बचाव

ताली बजाने से एनर्जी प्वाइंट्स पर दबाव बढ़ता है, जिससे बीमारियों के होने का खतरा भी कम होने लगते है। इससे मेंटल हेल्थ भी बेहतर होता है।

ताली बजाने के फायदे

सुबह उठने के बाद कम से कम 5 मिनट तक ताली बजानी चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

सुबह ताली बजाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा, लिवर और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

मूड रहता है अच्छा

ताली बजाने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी मजबूत होता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और व्यक्ति अपने आप को हेल्दी महसूस करता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना

क्लैपिंग थेरेपी पीठ या गर्दन में दर्द को कम करने में फायदेमंद है। ताली बजाने से मांसपेशियों में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को तनाव से भी छुटकारा मिलता है।

हेयर फॉल से छुटकारा

बाल झड़ने की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए ताली बजाना बेहद फायदेमंद होता है। हाथों के घर्षण से बालों को काफी फायदा होता है और हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

एक दिन में 300-400 बार ताली बजाने से शरीर में खून का संचार बेहतर रहता है। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ