तांबे के लोटे में जल चढ़ाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav18, Jul 2024 09:00 PMjagran.com

तांबा है पवित्र धातु

शास्त्रों में तांबा को पवित्र धातु माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में तांबे का अत्यधिक महत्व है। इसलिए, इस लोटे में जल देना शुभ माना गया है।

सूर्य को अर्घ्य देना माना जाता है शुभ

तांबे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आती है सुख-समृद्धि

तांबे के लोटे में जल देने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पैसों की तंगी होगी दूर

आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें।

40 दिनों तक करें यह उपाय

यह उपाय लगातार 40 दिनों तक करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटाकारा मिलता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

सूर्य और मंगल की स्थिति होगी मजबूत

अगर कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति कमजोर है तो इनको मजबूत करने के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।

गृह-क्लेश से मिलेगा छुटकारा

घर में बात-बात पर झगड़ा होता है और इसकी वजह से परेशानी होती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर तुलसी के पौधे पर अर्पित करें।

माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है

तुलसी के पौधे में तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक रूप से लाभ मिलता है।

तांबे के लोटे में जल भरकर अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com