दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari17, Apr 2025 04:09 PMjagran.com

चिया सीड्स खाने के फायदे

चिया सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसे दही में मिलाकर खाते हैं, तो इसके गुण दोगुना हो जाते हैं। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

दही और चिया सीड्स के फायदे

दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

डायबिटीज कंट्रोल करता है

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए दही में चिया सीड्स मिलाकर खाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलता है।

वजन होगा कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दही में चिया सीड्स मिलाकर खाएं। यह वेट लॉस का बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

स्किन और बालों के लिए अच्छा

दही और चिया सीड्स सेहत ही नहीं, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। वहीं, ये बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

दही में मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत करने का बेहतरीन सोर्स है। वहीं, दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ा सकते हैं।

एनर्जी बूस्टर

चिया सीड्स और दही के सेवन से शरीर में एनर्जी मिलता है। इसके नियमित सेवन से थकान की समस्या भी कम होती है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

अगर आप लगातार दही में चिया सीड्स मिलाकर खाते हैं, तो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज, ऐंठन, पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है।

हेल्दी त्वचा और ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी चिया सीड्स को दही में मिलाकर खा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva