गर्मियों में शहतूत के पत्ते चबाने के 5 फायदे


By Ashish Mishra07, May 2025 05:30 AMjagran.com

शहतूत का फल

अक्सर लोग शहतूत का फल खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में शहतूत के पत्ते खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

शहतूत के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, A, B कंप्लेक्स, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम आदि होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

शहतूत के पत्ते में कंपाउंड DNJ (Deoxynojirimycin) होता है, जो कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलने में मददगार हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

शहतूत के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इस पत्ते को खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

शहतूत के पत्ते में नेचुरल फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे खाने कब्ज की समस्या से छुटकारा और पेट साफ रहता है।

वजन को कम करना

इस पत्ते में कैलोरी की मात्रा कम होती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है। इसे खाने से वजन कम होने लगता है।

त्वचा पर निखार

शहतूत के पत्तों में एंटी-एजिंग गुण गुण होते हैं, जो त्वचा पर निखार लाने में मदद करते हैं। इसे खाने से चेहरे से दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ