अक्सर लोग मोरिंगा का पत्ता चबाना पसंद करते हैं। इसे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मोरिंगा का चबाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
मोरिंगा के पत्ते को चबाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, कब्ज, पेट में सूजन, गैस की समस्या भी दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है
मोरिंगा पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे चबाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
इन मरीजों के लिए मोरिंगा का पत्ता रामबाण होता है। इस पत्ते को चबाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। इन मरीजों को मोरिंगा का पत्ता डाइट में शामिल करना चाहिए।
मोरिंगा का पत्ता चबाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
मोरिंगा में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके पत्ते को चबाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और मांसपेशियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ