सुबह इस पौधे की पत्ती चबाने से तेज होता है दिमाग


By Ashish Mishra19, Oct 2024 04:33 PMjagran.com

दिमाग को तेज करना

अक्सर लोग दिमाग को तेज करने के लिए कई का सेवन करते हैं। इसके लिए डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस पौधे की पत्ती चबाने से दिमाग तेज होता है?

खानापान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सुबह चबाएं यह पत्ती

याददाश्त को मजबूत करने के लिए सुबह पत्ते चबाने चाहिए। कई पत्ते ऐसे होते हैं, जिसे चबाने से दिमाग तेज होने लगता है और याददाश्त पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

ब्रह्मी की पत्तियां चबाएं

इसमें अल्कलॉइड, ट्राइटरपीन सैपोनिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे पत्ते को सुबह चबाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे मानसिक हेल्थ बेहतर होता है।

याददाश्त मजबूत करना

सुबह ब्राह्मी की पत्ती चबाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे व्यक्ति की याददाश्त मजबूत होने लगती है और दिमाग भी शांत रहता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

ब्राह्मी की पत्तियों में एस्कोरबिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है और कालेपन से भी छुटकारा मिलता है।

तनाव को कम करना

ब्राह्मी की पत्तियां तनाव का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसे सुबह चबाने से तनाव की समस्या दूर होने लगती है और दिमाग फ्रेश रहता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

ब्राह्मी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ