सनातन धर्म में धनतेरस पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदने से धन की कमी नहीं होती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, लोग सामान की खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।
इस दिन नमक की खरीदारी करना शुभ होता है। इसे खरीदने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और धन लाभ होता है।
धनतेरस के दिन नमक खरीदने से दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, रोगों से छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को धनतेरस पर नमक जरूर खरीदना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
धनतेरस पर लाल कपड़े में बांधकर नमक को मुख्य द्वार की पूर्व दिशा की ओर बांध दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
धनतेरस पर झाड़ू भी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसे खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
धनतेरस पर खरीदने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ