सनातन धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि दिवाली पर पैसा उधार देना चाहिए या नहीं?
पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ होता है।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।
कई लोग दिवाली के मौके पर दूसरों को पैसा उधार देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। दिवाली पर पैसे उधार देने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दिवाली के दिन पैसा उधार देने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन दूसरे लोगों से पैसा लेने से भी बचना चाहिए।
दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। वहीं, इस दिन पैसा उधार देने से मां लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और नाराज होने लगती है।
दिवाली पर पैसे उधार देने या लेने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ता है।
दिवाली पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज, वस्त्र, मिठाई, झाड़ू और धन आदि का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दिवाली पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ