पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाने से होते हैं ये फायदे


By Ashish Mishra19, Jul 2023 02:51 PMjagran.com

गुलाब जल

गुलाब जल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि पानी में गुलाब जल को मिलाकर नहाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं?

लाभकारी

गुलाब जल में विटामिन सी, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है। इसे पानी में मिलाकर नहाने से पसीने की बद्बू दूर होती है।

स्किन ग्लो

गुलाब जल को पानी में डालकर नहाने से स्किन पर निखार आता है। इससे चेहरे पर चमक और चिकनापन भी बढ़ता है।

रूखेपन से राहत

मौसम में बदलाव और प्रदूषण के चलते त्वचा पर रूखापन आ जाता है। पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाने से ये रूखापन दूर होने लगता है।

खुजली

गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है। इसे पानी में मिलाकर नहाने से खुजली की समस्या दूर होती है। यह त्वचा से दूर जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।

मुलायम त्वचा

पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाने से त्वचा मुलायम होती है। इसमें मौजूद तत्व डेड सेल्स को दूर करने में मदद करते हैं।

बद्बू हटाना

पानी में एक से दो ढक्कन गुलाब जल मिलाकर नहाने पर शरीर से आने वाली बद्बू दूर होती है। इसके अलावा ये शरीर को ताजा बनाएं रखता है।

हेल्दी बॅाडी

नहाते समय पानी में गुलाब जल मिलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे त्वचा को पोषण भी मिलता रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ