इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अलसी का सेवन


By Farhan Khan19, Jul 2023 02:54 PMjagran.com

नियमित वर्कआउट

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और नियमित वर्कआउट जरूरी है। भोजन न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि शरीर के दैनिक कार्यों को भी बेहतर बनाता है।

पोषक तत्व

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

सेहत और सुंदरता

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नांस और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

नुकसान

गुणों की खान अलसी के फायदे तो खूब हैं लेकिन साथ ही इन लोगों को अलसी का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए इनके बारे में जानें।

दस्त

दस्त से पीड़ित लोगों को अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से दस्त और भी बढ़ सकता है।

कब्ज

अलसी में तरल पदार्थ पाया जाता है, जो आंत में जमा हो जाते हैं। इससे आंतों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में कब्ज से पीड़ित लोगों की परेशानियां और भी बढ़ जाती है।

एलर्जी

अगर आपको भी किसी भी प्रकार से एलर्जी होती है, तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाएं गर्भवती महिलाओं को अलसी का सेवन नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसमें एस्ट्रोजन हार्मोन सामांतर गुण पाए जाते हैं, जिससे गर्भावस्था में मासिक धर्म का खतरा बना रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com