बरगद का पेड़ हेल्थ के लिए होता है रामबाण, मिलते हैं जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra11, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

बरगद का पेड़

इस पेड़ का इस्तेमाल जड़ी-बूटियों के रूप में भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि बरगद के पेड़ के कौन से फायदे हैं?

पेड़ की पूजा करने का विधान

सनातन धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान होता है। वास्तु के अनुसार, घर में इस पेड़ का उगना अशुभ होता है। वहीं, हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी है।

बरगद के पेड़ के फायदे

इस पेड़ का इस्तेमाल आयुर्वेद के लिए किया जाता है। यह हेल्थ के लिए बेहद गुणकारी होता है और कई बीमारियां के होने का खतरा भी कम रहता है।

डायरिया में फायदेमंद

रिसर्च के अनुसार, बरगद के पेड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसकी छाल डायरिया व पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

डायबिटीज में रामबाण

बरगद की छाल डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसके इस्तेमाल से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। इस बीमारी को खानपान से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

हड्डियों के दर्द से छुटकारा

शरीर में सूजन बढ़ने से हड्डियों में भी दर्द होने लगता है। बरगद की छाल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो मसल्स और हड्डियों को के दर्द को राहत देने में मददगार है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

शोध के मुताबिक बरगद की जड़ में इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रॉपर्टी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है। इसके उपयोग से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

डॉक्टर की सलाह लें

हेल्थ के लिए बरगद के पेड़ का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसे खुद से उपयोग करने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ