आंखों में काजल लगाने से मिलेंगे ये फायदे


By Priyam Kumari15, Dec 2025 11:30 AMjagran.com

काजल लगाने से क्या होता है?

काजल लगाना ज्यादातर महिलाओं को बेहद पसंद होता है। यह आंखों की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है। आइए जानते हैं की आंखों में काजल लगाने के 7 फायदे।

आंखों में आता है निखार

काजल लगाने से आंखों का लुक डेफिन्ड और अट्रैक्टिव दिखता है। यह आंखों को बड़ा और एक्सप्रेसिव बनाता है, जिससे आपकी पर्सनालिटी और भी निखरती है।

आंखों की सुरक्षा

कुछ नेचुरल काजल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह आंखों को धूल-मिट्टी, प्रदूषण और छोटी-मोटी इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

झुर्रियों और सूखापन से राहत

आंखों के आसपास की स्किन पतली होती है। काजल आंखों के चारों तरफ हल्का मॉइस्चराइजिंग असर भी देता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

आंखों को बनाएं चमकदार

काजल लगाने से आंखों का कॉन्ट्रास्ट बढ़ता है। इससे आपकी आंखें स्वाभाविक रूप से चमकदार और फ्रेश दिखाई देती हैं।

आंखों का आकार निखारे

सही तरीके से काजल लगाने से आंखों का आकार और एक्सप्रेशन बेहतर दिखाई देता है। छोटी आंखें बड़ी लगती हैं और बड़ी आंखें और भी अट्रैक्टिव दिखती हैं।

धूल, UV और प्रदूषण से सुरक्षा

काजल आंखों को बाहरी वातावरण के नुकसान, जैसे UV किरणों और धूल से कुछ हद तक बचाता है। इससे आंखों की स्वास्थ्य और सुरक्षा बनी रहती है।

आयुर्वेदिक लाभ

घरेलू या आयुर्वेदिक काजल में अक्सर काला तिल, हल्दी और घी मिलाकर बनाया जाता है। यह आंखों को ठंडक, आराम और नेचुरल सुरक्षा देता है।

काजल लगाने से पहले हाथ साफ करें। ऐसे ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva