आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?


By Farhan Khan10, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

नारियल का तेल

नारियल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खूबसूरती निखारने में इस्तेमाल

नारियल तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने से लेकर चेहरे की खूबसूरती निखारने तक में सदियों से किया जाता रहा है।

आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप आंखों के नीचे नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में जानें।  

झुर्रियां होती है कम

नारियल तेल में फैटी एसिड पाया जाता है। ऐसे में आंखों के नीचे यह तेल लगाने से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो सकती है।

सूजन कम करने में मददगार

नारियल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे की सूजन को भी कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आपको भी रोजाना लगाना चाहिए।

डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे गायब

अगर आप आंखों के नीचे नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

जलन से राहत

आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से आंखों के आसपास होने वाली जलन से भी राहत मिलती है। आपको भी राहत मिलेगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com