शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं यह 1 चीज, फिर देखें कमाल


By Ashish Mishra15, Feb 2024 01:51 PMjagran.com

चेहरे को चमकदार बनाना

अक्सर लोग चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि शहद में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा खिल उठता है?

शहद का उपयोग

इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। शहद स्किन से जुड़ी समस्या को भी दूर करने में मददगार है।

शहद में लौंग मिलाकर चेहरे पर लगाएं

चेहरे को हेल्दी रखने के लिए शहद में लौंग मिलाकर लगाना चाहिए। लौंग में पाए जाने वाले गुण स्किन को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

मुहांसे की समस्या से छुटकारा

लौंग में एंकीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे रात भर लगाने के बाद सुबह ठंडे पानी से धो लें।

स्किन को हाइड्रेट रखना

शहद में लौंग मिलाकर चेहरे लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा यह चेहरे को बैक्टीरिया और प्रदूषण से भी बचाने में मददगार है।

स्किन इंफेक्शन से बचाव

कई बार गलत खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने के चलते स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए शहद में लौंग मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

चेहरे पर ग्लो

कई बार धूप में ज्यादा समय तक रहने की वजह से चेहरे पर कालापन आने लगता है। इस कालेपन को दूर करने के लिए शहद में लौंग मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

डेड सेल्स से राहत

शहद में लौंग मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड सेल्स से राहत मिलती है। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए भी लाभकारी है।

पढ़ते रहें

स्किन से दाग-धब्बे को दूर करने और चेहरे को चमकदार बनाने के साथ हेल्थ की अन्य टिप्स को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ