अक्सर लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं। आइए जानते हैं कि काली सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?
इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं।
अगर आप बालों में काली सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे कई फायदे होते हैं। इससे बाल मजबूत होने लगते हैं और चमक बनी रहती है।
काली सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो बालों को एलर्जी या इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
काली सरसों का तेल में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नियासिन, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे लगाने बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
अगर समय से पहले आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो काली सरसों का तेल लगाएं। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और जिंक होते हैं, जो बालों को सफेद होने से बचाते हैं।
बालों को झड़ने से बचाने के लिए काली सरसों का तेल लगाएं। इस तेल को लगाने से बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इससे बाल घने होने लगते हैं।
सरसों का तेल लगाने से बालों में नेचुरल चमक आने लगती है। इसके अलावा, बाल लंबे और मजबूत होने लगते हैं। इसे रोजाना बालों में लगा सकते हैं।
बालों में लगाने वाले तेल के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ