हेयर फॉल से बचने के लिए ऐसे लगाएं बादाम का तेल


By Ashish Mishra05, Nov 2023 11:53 AMjagran.com

हेयर फॅाल

अक्सर लोगों को हेयर फॅाल की समस्या रहती है। आइए जानते हैं कि हेयर फॅाल से बचने के लिए बादाम के तेल को कैसे लगाएं?

बादाम का तेल

बादाम का तेल लगाने से बाल हाइड्रेट रहता है। इससे बालों को नमी और पोषण मिलता है। यह हेयर फॅाल को भी कम करता है।

पोषक पदार्थ

शरीर में जिंक कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इस कमी को पूरा करने में मदद करता है।

बादाम का तेल और नींबू का रस

बादाम के तेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर मालिस करें। उसके बाद शैंपू से धो ले।

कंडीशनर के रूप में बादाम का तेल

बादाम के तेल को कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लगाने से बालों की ड्राईनेस खत्म होती है और बाल लंबे होने लगते हैं।

स्नान के बाद इस्तेमाल करना

स्नान करने के बाद बादाम का तेल इस्तेमाल करने हेयर फॅाल की समस्या खत्म होने लगती है। यह बालों के ग्रोथ में भी मदद करता है।

हेयर ग्रोथ

बालों को लंबा करने में बादाम का तेल काफी मददगार है। इसे रोजाना लगाने से बालों पर चमक आ जाती है।

आंख के लिए फायदेमंद

बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ