शरीर में कोलेस्ट्रॅाल बढ़ना और घटना दोनों ही खतरनाक होता है। आइए जानते हैं कि खराब कोलेस्ट्रॅाल को खत्म करने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए?
फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।
नट्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाने से तेजी से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होता है।
केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॅाल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सेब में फाइबर पॅालीफेनोल्स होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॅाल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट भी हेल्दी बना रहती है।
अनानास में विटामिन, मिनरल्स और ब्रोमिलेन पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॅाल को कम करने में मदद करता है।
पपीते में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से तेजी से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होने लगता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।
नाशपाती में घुलनशील पैक्टिक फाइबर होता है। यह सेलूलोज को नियंत्रित करता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ