बादाम से याददाश्त तेज होती है ये तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी बादाम से फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप बादाम के तेल को चेहरे पर लगाती हैं तो क्या फायदे होते हैं -
बादाम के तेल में विटामिन ए, ई, डी, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
बादाम के तेल को आप 2 तरीके से बादाम के तेल को लगा सकते हैं। आप बादाम के तेल को लोशन या फिर मॉइश्चराइजर में मिलाकर लगा सकती हैं।
बादाम के तेल को लगाने का दूसरा तरीका भी है। अगर आप चाहें तो तेल को डायरेक्ट भी अप्लाई कर सकते हैं।
रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल की मसाज करने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं और दाग-धब्बों भी दूर होते है।
अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो आप रोज बादाम के तेल की मसाज करें। बादाम के तेल से स्ट्रेच मार्क्स भी दूर होते हैं।
बादाम का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। आंखों के नीचे के घेरे भी इससे दूर होते हैं।
आपको बता दें कि बादाम का तेल एंटी-एजिंग का भी काम करता है। इसके इस्तेमाल से फेस की झुर्रियां भी दूर होती हैं।