कई लोगों के दांत में दर्द होती है। इससे राहत पाने के लिए अकरकरा का उपयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस कैसे उपयोग करना चाहिए?
अक्सर लोगों के दांत गंदे होने लगते हैं। इससे मसूड़ों में दर्द, सूजन और दांत सड़ने की समस्या होने लगती है। इन परेशानियों को दूर करने में अकरकरा रामबाण साबित हो सकता है।
अगर आपका दांत दर्द कर रहा है तो अकरकरा के फूल को दांत पर रख लें। इससे दांत का दर्द कम होने लगता है।
अक्सर लोगों के दांत में गंदगी होने की वजह से कीड़े पड़ने लगते हैं। इस दौरान अकरकरा के फूल को कुछ समय तक दांत पर रखने से कीड़े मरने लगते हैं।
अकरकरा में काली मिर्च और सेंधानमक मिलाकर बारीक पीस लें। इसे रोजाना सुबह मंजन के रूप में उपयोग करने से मुंह से आने वाली गंध दूर होने लगती है।
अकरकरा के फूल को चबाने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा सिर दर्द और मसूड़ों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आप पेट से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अकरकरा का सेवन करना चाहिए। इससे पेट दर्द, अपच और गैस की समस्या दूर होने लगती है।
दांत में हो रहे दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का सेवन किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो दांतों के लिए फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ