शरीफा खाने के ये फायदे जानेंगे, तो हैरान हो जाएंगे


By Farhan Khan15, Dec 2024 07:00 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर शरीफा

शरीफा में आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

शरीफा खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि शरीफा खाने से सेहत को कौन-से हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे? आइए इसके बारे में जानें।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों से राहत

हार्ट से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में शरीफा लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है।

आंखों की रोशनी दुरुस्त

अगर आप आंखों की रोशनी दुरुस्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको रोज शरीफा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-ए होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

शरीफा पोटैशियम से भरपूर होता है। इसके चलते रोज इस फल का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है।

अस्थमा में फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अस्थमा की रोगियों को जरूर शरीफा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन बी-6 पर्याप्त मात्रा में होता है।

कब्ज में राहत

कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को शरीफा खाना चाहिए। यह डाइटरी फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है।

एनर्जी से भरपूर

पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने के लिए आप शरीफा खा सकते हैं। इसमें विटामिन-बी6 पाया जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com