वृक्षासन एक शरीर के लिए काफी इफेक्टिव और लाभदायक योगासन होता है, जो शरीर को शक्ति और मानसिक तनाव से मुक्ती दिलाता है। इसे ट्री पोज भी कहा जाता है। ये आसन टांगों, घुटनों और टखनों को मजबूत बेहद मजबुती देता हैं।
इस आसान को आप घर बैठे या पार्क में जाकर आसानी से कर सकते हैं। यह आसान घुटनों के दर्द को कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इस पोज को करने के फायदे।
इस आसन को करने के लिए आपको एक पैर पर खड़े रहना पड़ता है, जो पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देता है।
क्या आप जानते हैं इस पोज को करने से ध्यान लगाने वाली प्रक्रिया में काफी सुधार आता है, जिससे आपके मानसिक तनाव कम होता है।
वृक्षासन करने से शरीर का सारा भार हमारे पैर के घुटनों और टखनों पर जाता है, जिससे उन्हें धीरे-धीरे मजबूती मिलती हैं।
अगर आपके श्वसन प्रणाली में दिक्कत हैं, तो आप इसे जरूर करें। यह फेफड़ों को मजबूती देता है। साथ ही, शरीर को मजबूत बनाता है।
पैरों को टोने शेप देने के लिए लोग जिम और कई तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन, आप रोज सुबह इस आसान को जरूर कर लें। यह पैरों को एकदम टोन और लचीला बना देगा।
वृक्षासन करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में अधिक आत्मविश्वासी और स्थिर महसूस करता है।
शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप इस आसन को जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik