हिंदू धर्म में पूजा करते समय दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या फायदे होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, अलग-अलग देवी-देवताओं को अलग-अलग तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसे में तिल के तेल का दीपक जलाने से भी कई लाभ होते हैं।
रोजाना तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।
घर के मेन गेट पर तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
तिल के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। रोजाना मुख्य द्वार पर इस दीपक को जलाना चाहिए।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो तिल के तेल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होते हैं और कार्य में तरक्की होती है।
तिल के लेल का दीपक जलाकर मंगल ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। इससे आपको हर कामों में सफलता भी मिलती है।
तिल के तेल का दीपक जलाते समय लाल रंग की बत्ती का उपयोग करना चाहिए। इस दीपक को देवी-देवताओं के बाईं तरफ ही जलानी चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ